Kanpur News: तीन दंपति फिर साथ रहने पर हुए सहमत
कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर देहात। पुलिस लाइन माती स्थित सभागार में रविवार को हुई प्रोजेक्ट नई किरण की बैठक में सुनवाई के लिए 33 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें समझाने के बाद अकबरपुर, मांचा, फत्तेपुर रोशनाई के मजरा अहिरनपुरवा के तीन दंपति पुरानी बातें भुला कर फिर से साथ रहने के लिए तैयार हो गए। महिला थाना प्रभारी सुषमा ने बताया कि इनमें समझौता कराने के बाद तीनों मामलों का निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई। इस मौके पर प्रोजेक्ट की सदस्य कंचन मिश्रा व राम प्रकाश मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नई किरण ने दूर कराए मतभेद, फिर साथ रहने को राजी हुए 20 दंपती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.