कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में शादी-विवाह, मुंडन और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए अब लोगों को व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा। जिले की चार ग्राम पंचायतों में पंचायत उत्सव भवन बनाने की तैयारी है। प्रत्येक भवन के निर्माण पर 1.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें एक भवन का निर्माण शुरू हो चुका है, जबकि अन्य तीन के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। योजना के तहत भीतरगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोपालपुर नरवल में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण प्लिंथ स्तर तक पूरा हो चुका है। यहां बाउंड्रीवॉल का काम भी पूरा कर लिया गया है। वहीं, सरसौल ब्लॉक की ग्राम पंचायत महाराजपुर में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा घाटमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत डोभा और शिवराजपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नदीहा बुजुर्ग में भवन निर्माण ...