कानपुर, अगस्त 31 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर मेट्रो की ओर से सिविल लाइंस स्थित रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव मनाया गया। भारतीय संस्कृति, उमंग और परस्पर सद्भाव को समर्पित इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाज, मेहंदी एवं सावन के गीतों के बीच सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। यहां यशस्वी, ऋचा, अंजू, सीमा और आयुषी ने प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...