कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के तिलौंची गांव में एक मकान के बाहर अचानक बनी रहस्यमयी सुरंग ने ग्रामीणों की जिज्ञासा बढ़ा दी है। जमीन के अंदर सुरंगनुमा रास्ता दिखाई देने के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि आखिर यह सुरंग बनी कैसे और इसका दूसरा सिरा कहां जाकर निकलता है। ग्रामीणों के जानकारी के अनुसार गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह के मकान के बाहर मैदान में 17 अगस्त की रात अचानक जमीन धंसने से गड्ढा बन गया। 18 अगस्त की भोर पहर कृष्ण कुमार की पत्नी सुनैना की नजर पड़ी तो उन्होंने देखा कि काफी बड़ा गड्ढा है फिर उन्होंने परिजनों को बताया परिजनों ने देखा तो गड्ढे के अंदर सुरंग जैसा रास्ता दिखाई दिया। गहराई और स्थिति को देखते हुए परिजनो...