Kanpur News: तालाब में फिसलकर गिरे युवक की डूबने से मौत
कानपुर, सितम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के मांडा मैथा निवासी एक युवक मंगलवार सुबह काम करते समय घर के पास स्थित तालाब में फिसलकर गिर गया। जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों की मदद से परिजन उसको पानी से निकालने के बाद सीएचसी शिवली लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मांडा मैथा निवासी राजू संखवार का तालाब के पास मकान है। वह तालाब के किनारे छप्पर रखकर मवेशी बांधता था। मंगलवार सुबह वह भैंस को चारा डालने गया था। वहां अचानक फिसलकर वह तालाब में जा गिरा। मोहल्ले के युवकों ने तालाब में कूदकर उसको पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसको गंभीर हालत में सीएचसी शिवली लाए। यहां मौजूद डॉ. शनी यादव ने जांच के बाद उसको मृत घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.