Kanpur News: तालाब में गिरकर डूबने से बच्चे की मौत
कानपुर, सितम्बर 12 -- Kanpur News: रसूलाबाद। मां की मौत के बाद पिछले छह साल से रसूलाबाद थाना क्षेत्र के डूडावर गांव स्थित ननिहाल में रह रहा एक सात साल का बच्चा खेलते समय गांव के किनारे तालाब में गिर गया। तलाश के दौरान उसका शव पानी में उतराता मिला। जानकारी होते ही वहां कोहराम मच गया। बेला थाना क्षेत्र के कनकपुरवा गांव के रहने वाले राजेश की पत्नी विनीता की करीब छह साल पहले मृत्यु हो गई थी। उस समय विनीता के एक साल के पुत्र कुन्नू को पालन-पोषण के इरादे से बच्चे के नाना रामबाबू उसको अपने साथ डूडावर रसूलाबाद ले आए थे। पिछले छह साल से वह अपने ननिहाल डूडावर में ही रह रहा था। शुक्रवार देर शाम वह गांव के किनारे खेलते समय अचानक फिसल कर तालाब में गिर गया, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। तलाश के दौरान देर रात उसका शव तालाब में उतराता मिला। जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.