कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: शिवली, संवाददाता। मैथा तहसील क्षेत्र के कैलई गांव के दो तालाबों में बारिश के साथ ही नहर का पानी भर जाने से गांव की गलियां जलमग्न हो गई हैं। इसके साथ ही करीब आधा सैकड़ा किसानों की करीब ढाई सौ बीघे में खड़ी फसल जलभराव के कारण चौपट हो गई। साथ ही घरों के आसपास भरे गंदे पानी से बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। माह भर में चार बार अफसरों से गुहार लगाने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। परेशान ग्रामीणों ने अब एसडीएम को ज्ञापन देकर जलनिकासी का प्रबंध कराए जाने की मांग की है। करीब चार हजार की आबादी वाले कैलई गांव में एक तरफ चार बीघे का आमगढ़ा तालाब व दूसरे छोर साढ़े छह बीघे क्षेत्रफल का बनके तालाब स्थित है। पिछले माह हुई बारिश के साथ ही गांव का गंदा पानी भी इन्हीं तालाबों में भरता...