Kanpur News: ताइक्वांडो में कानपुर ने चार स्वर्ण संग जीते 19 पदक
कानपुर, अक्टूबर 8 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता गोरखपुर के सहजनवां स्थित मुरारी इंटरमीडिएट कॉलेज में तीन से सात अक्तूबर तक 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें कानपुर मंडल के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में चार स्वर्ण, चार रजत और 11 कांस्य समेत कुल 19 पदक जीते।बालक वर्ग के अंडर-14 में देवांश जायसवाल ने स्वर्ण, अरुण कुमार ने रजत और आयुष वर्मा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 में आदित्य सिंह ने स्वर्ण, राजीव ने रजत और निहाल श्रीवास्तव, आरव पाल और शिवेंद्र ने कांस्य पदक जीते। अंडर-19 में धर्मवीर ने स्वर्ण पदक, अविरल पाठक और नकुल ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग के अंडर-17 में ज्ञानवी सैनी ने स्वर्ण और अनन्या साहू ने रजत पदक जीता। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो में महराजगंज ने जीते सात पदक सानिया अंसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.