कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: शिवली। जलनिगम की अनदेखी से क्षेत्र के लालपुर सरैयां गांव में लाखों रुपए खर्च कर जल जीवन मिशन के तहत अभी हाल मुहाल बनी पानी की टंकी में तकनीकी खामी के चलते पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके चलते लोगों को पेयजल के लिए मुसीबतों का सामना करने को मजबूर हैं। ग्रामीण ईशु सिंह, भारत कुशवाहा, पुष्पेंद्र सिंह, सूरज, अमित अग्निहोत्री, निशांत त्रिवेदी आदि का कहना है कि पानी टंकी द्वारा ग्रामीणों को सुचारू रूप से जलापूर्ति नहीं मिलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...