कानपुर, नवम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर। देश में तंबाकू और गुटखा के सेवन को पूरी तरह बंद किया जाए तो हर साल 10 लाख लोगों को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाया जा सकता है। यह बात वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. डीसी कटियार (वैंकटेश्वर हॉस्पिटल, नई दिल्ली) ने कही। कहा, अस्पताल पहुंचने वाले मुंह के कैंसर के 90 फीसदी मामलों की मुख्य वजह तंबाकू है, जबकि बीड़ी-सिगरेट का धुआं पैसिव स्मोकिंग के जरिए घर के निर्दोष बच्चों और महिलाओं को मरीज बना रहा है। आधिकारिक आंकड़ों में दर्ज सालाना 15 लाख मरीजों की संख्या सिर्फ 15 प्रतिशत आबादी के डेटा पर आधारित है। अर्थात वास्तविक में संख्या बहुत अधिक है। उन्होंने रात की ड्यूटी और एकाग्रता का बहाना लेकर गुटखा की लत वाले लोगों को इलायची या अन्य पौष्टिक विकल्प बताए।

वेलनेस कॉन-2026 का समापन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्...