कानपुर, नवम्बर 26 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने के लिए सरकार की ओर से लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए एमआरएफ सेंटर का संचालन ढाई साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। नगर पंचायत की ओर से अंबरपुर गांव के पास स्थित जमीन पर करीब 35 लाख रुपये की लागत से सेंटर का निर्माण कराया गया था। इसके बावजूद जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते यह केंद्र अब तक शुरू होने का इंतजार कर रहा है।नगर पंचायत के द्वारा बनाए गए एमआरएफ सेंटर में बिजली कनेक्शन होने के साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए मशीनें भी पहुंचाई गई हैं, लेकिन अभी तक मशीनों का इंस्टॉलेशन का काम पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी सेंटर का कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। उधर, कस्बे से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जगह-...