कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कानपुर। किदवईनगर में सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। वह ड्यूटी से जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, अगले दिन सोशल मीडिया के जरिए एक शव मिलने की जानकारी पर परिवारीजन थाने पहुंचे, जहां फोटो देख बेटे के रूप में शव पहचान की। युवक एक बोरा फैक्ट्री में सिलाई कारीगर था। यशोदानगर निवासी शिव सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार मे पत्नी ऊषा, बड़ा बेटा सौरभ, छोटा गौरव व 29 वर्षीय शिवम सिंह था। पिता के अनुसार, शिवम घंटाघर स्थित एक बोरी फैक्ट्री में सिलाई का काम करता था। रोज की तरह वह शुक्रवार सुबह काम पर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। जानकारी की तो पता चला कि शिवम काम खत्म कर शाम पांच बजे घर चला गया। रात 10 बजे तक उसके न आने पर घरवालों ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल...