Kanpur News: ड्यूटी से गायब दो सिपाही सस्पेंड
कानपुर, सितम्बर 21 -- Kanpur News: कानपुर। ड्यूटी से पिछले तीन माह से गायब चल रहे दो सिपाहियों को डीसीपी पूर्वी ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों सिपाही जाजमऊ थाने में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक सिपाही सोनू को जाजमऊ में 10 अगस्त 2025 को तैनाती मिली थी जबकि सिपाही विष्णु चौधरी को इसी थाने में सात अगस्त को नियुक्त किया गया था। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दोनों को उनके निवास स्थान पर नोटिस भी तामील कराया गया बावजूद उपस्थित नहीं हुए। इसी के चलते सोमवार को दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.