कानपुर, जुलाई 5 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कैंट ​स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में चल रही तीन दिवसीय सीआईएससीई इंटर स्कूल अंडर-17 बालक फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। इसमें डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल ने जयपुरिया को हराकर ​खिताब जीता।फाइनल मुकाबले में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कैंट ने मेजबान सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की टीम को 1-0 से हराकर खिताब जीता। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में सेंट एलॉयसियस स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैथोडिस्ट हाईस्कूल को 3-1 से पराजित कर कांस्य पदक जीता। समापन समारोह में मुख्य अतिथि व विद्यालय के उपप्रधानाचार्य एमके मिश्रा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी और स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- सीआईएससीई अंडर-17 के फाइनल में जयपुरिया-वीरेंद्र स्वरूप स्कू...