कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने शनिवार को बड़ा चौराहा, वीआईपी रोड, ग्रीन पार्क चौराहे से परेड तक निर्माणाधीन सीएम ग्रिड सड़क का निरीक्षण किया। वाहनों के दबाव औऱ परेड बड़े चौराहे पर तिपहिया वाहनों का जमावड़ा देखा। उन्होंने टीआई को अल्टीमेटम दिया कि चौराहे के चौतरफा मार्गों पर 100 मीटर के दायरे में कोई तिपहिया न तो सवारी बिठाए और न ही सवारी उतारे। अवैध पार्किंग भी न होने दें। सीएम ग्रिड सड़क पर कृष्णा टॉवर के सामने रोड पर खड़ी कारों को देख लाउड हेलर से एनाउंस किया फिर भी वाहन हटाने को कोई नहीं आया तो कारों को क्रेन से खिंचवा पुलिस लाइन भिजवा दिया। डीसीपी ट्रैफिक ने दोपहर 12.30 से दो बजे तक प्रमुख चौराहों और सीएम ग्रिड रोड की स्थिति को देखा। ग्रीनपार्क चौराहे से परेड तक जगह-जगह सड़क ...