कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। गोविंद नगर स्थित डीबीएस कॉलेज में 'सेवा संकल्प अभियान' एवं 'उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन' के तहत एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 35 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें 3000 से अधिक युवाओं ने साक्षात्कार दिया। इसमें 812 युवाओं को 10 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर नौकरी मिली है। मेले के मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। शुभारंभ पर विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, कॉलेज की संरक्षिका मेघना श्रीवास्तव, प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने किया। रमेश अवस्थी ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- 13 अक्टूबर को रोजगार का बड़ा मेला, 1628 पदों पर सीधी भर...