कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। श्याम नगर स्थित ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को केएसएस इंटर स्कूल वॉलीबाल ओपन गर्ल्स जोन-बी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में दून इंटरनेशनल स्कूल ने जेडी एजुकेशन सेंटर को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में डीपीएस बर्रा ने जेएलटी एजुकेशन सेंटर को 2-0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में सीएचएस एजुकेशन सेंटर ने कड़े संघर्ष के बाद सरस्वती विद्या मंदिर को 2-1 से हराया। चौथे मैच में केआर एजुकेशन सेंटर ने डीडीवीएन चकेरी को 2-0 से पराजित किया। पांचवें मुकाबले में हरमिलाप स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से हराया। छठे मैच में केआर एजुकेशन सेंटर ने श्रीराम स्कूल पनकी को 2-0 से हराया। सातवें मुकाबले में डीपीएस बर्रा ने सुभाष पब्लिक स्कूल को 2-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता...