कानपुर, अक्टूबर 19 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर का सोमवार शाम चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के महानिदेशक पवन कुमार अरुण ने औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी और जनरल वार्ड में मरीजों के बिस्तरों पर गंदी और फटी चादरें मिलीं। सर्जरी विभाग में भर्ती एक मरीज के पास बाहर की दवा मिलने पर महानिदेशक ने नाराजगी जताई। संबंधित डॉक्टर बसंत लाल से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। सिरिंज, ड्रिप सेट और ग्लव्स की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं मिली। महानिदेशक ने सोमवार शाम छह बजे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी में उपकरण सही पाए गए, लेकिन ड्रिप स्टैंड और स्ट्रेचर पर पेंट नहीं मिला। वार्डों में गंदी और फटी चादरें देखकर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. पीयूष मिश्रा, सीएमओ डॉ. हरिदत्त ...