कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के पर डीएम एवं एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पांडेय ने प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला की उपस्थिति में किसानों को फलदार एवं इमारती लकड़ी के पौधों का वितरण किया गया, जहां पर डीएम ने किसानों को कृषि के साथ बागवानी पौध लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम कपिल सिंह और एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पांडेय ने प्रभागीय वनाधिकारी प्रमिला की उपस्थिति में किसानों को फलदार एवं इमारती लकड़ी के पौध लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ कहाकि फलदार एवं इमारती लकड़ी के पौध किसानों के लिए दीर्घकालिक आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन सकते हैं। फलदार पौध जहां पोषण एवं अतिरिक्त आय के अवसर प्रदान करते हैं, वहीं इमारती लकड़ी के पौधे भविष्य में बेहतर आर्थिक लाभ सु...