Kanpur News: डीएम कैंपस में लगाया राखियों व रोली-चावल का स्टॉल
कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: कानपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजकीय बाल गृह, यूनिट एक एवं यूनिट दो की बालिकाओं द्वारा हस्तनिर्मित राखियों एवं रोली-चावल की सुंदर पोटलियों का विशेष स्टॉल जिलाधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया गया। यह पहल अचिन्त्य चैरिटेबल फाउंडेशन की निदेशक अधिवक्ता दिशा अरोड़ा के संचालित स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत की गई है। इसके माध्यम से बाल गृह की बालिकाओं को प्रोफेशनल एम्ब्रॉयडरी एवं सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। राखियों के साथ रोली एवं चावल की पोटलियां भी तैयार की गई हैं। यहां रक्षाबंधन भी मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- इस रक्षाबंधन ट्रेडिशनल लुक में लगाएं मॉडर्न का तड़का, खरीदें ये 8 चिकनकारी कुर्ता सेट्स
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.