कानपुर, जुलाई 10 -- Kanpur News: कानपुर। गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, सुंदरनगर की वित्तविहीन शिक्षकाओं और प्रबंधन के बीच बुधवार को टकराव के बाद गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार त्रिपाठी शिक्षिकाओं से वार्ता के लिए विद्यालय पहुंचे। लंबी वार्ता के बाद कोई हल नहीं निकल सका। उन्होंने शिक्षिकाओं से कहा कि जो समस्याएं बताई गई हैं उस पर प्रबंधक से 48 घंटे में वार्ता करेंगे। शिक्षिकाओं ने इस आश्वासन के बाद दो दिनों के लिए धरना स्थगित कर दिया। वार्ता में रविंदर कौर, सुरिंदर कौर, अमित कौर, मनप्रीत कौर, दलजीत कौर, रविंदर कौर द्वितीय, अनिता अवस्थी आदि शामिल थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...