कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: कानपुर। चकेरी के डिवाइन मर्सी स्कूल में गुरुवार को ग्रैंडपेरेंट्स डे मनाया गया। बच्चों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के सम्मान में प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सेंट फ्रांसिस जेवियर्स के प्रधानाचार्य फादर राजेश साइमन शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी परिवार की नींव होते हैं। उनके संस्कार और अनुभव ही बच्चों के जीवन को सही दिशा देते हैं। मनमोहक नृत्य और लघु नाटिका प्रस्तुत कर बुजुर्गों का मन मोह लिया। दादा-दादी भी बच्चों के साथ झूमते नजर आए। खेलों का भी आयोजन किया गया। यहां संजय लाल, स्नेहा मोसेस भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...