कानपुर, जुलाई 2 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। महिला की डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने से हुई नवजात की मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट आकृति प्रकाश की कोर्ट ने मूनस्टार हॉस्पिटल के चार डॉक्टरों व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वादी का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान उन्हें पत्नी से मिलने नहीं दिया गया। अस्पताल कर्मचारियों ने मारपीट भी की। पुलिस के बुलाने पर रात एक बजे नवजात बच्चे का शव सौंपा। बेकनगंज निवासी मो. इस्लाम के मुताबिक उन्होंने पांच मई 2026 की सुबह छह बजे पत्नी रुबीना खान को आलम मार्केट तिकुनियापुरवा चौराहा स्थित मून स्टार हॉस्पिटल में डॉक्टर पूनम की देखरेख में भर्ती कराया था। डॉक्टर पूनम ने नॉर्मल डिलीवरी की बात कहते हुए 45 हजार रुपये ऑनलाइन जमा कराए थे। वादी का आरोप है कि इसके बाद डॉ. पूनम, डॉ...