Kanpur News: डिलीवरी के 12 घंटे बाद हुई छुट्टी, नवजात की मौत
कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। सीएचसी रसूलाबाद की महिला विंग में भर्ती महिला केा प्रसव के 12 घंटे बाद छुट्टी दे दी गई। घर जाने के बाद नवजात बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई। गांव में इलाज कराने के बाद भी सुधार नहीं होने पर परिजन उसको सीएचसी लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।नयापुरवा गांव निवासी सुधीर कुमार ने पत्नी लवली को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को रसूलाबाद सीएचसी की महिला विंग में भर्ती कराया था। मंगलवार शाम साढ़े आठ बजे प्रसव के बाद स्वस्थ बच्चे ने जन्म लिया। बुधवार सुबह प्रसूता की छुट्टी कर दी गई। घर जाने के कुछ घंटे बाद बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने बच्चे का गांव में उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर गुरूवार रात को परिजन उसको लेकर सीएचसी रसूलाबाद आए। यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.