Kanpur News: डिजिटल धोखाधड़ी का बढ़ रहा खतरा
कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: कानपुर। वीएसएसडी कॉलेज में विज्ञान संकाय के बीएससी और बीसीए के नवप्रवेशित छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन ने किया। उन्होंने कॉलेज के गौरवशाली इतिहास और अकादमिक विरासत की जानकारी दी। छात्रों को एनसीसी, एनएसएस, हैकाथॉन क्लब, प्लेसमेंट सेल जैसे विभिन्न क्लबों के बारे में विस्तार से बताया। आईआईटी कानपुर के सी3आई हब के अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने फ्यूचर रेडीः डेवलपिंग स्किल्स फॉर एआई के बारे में बताते हुए छात्रों को डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर अपराध से उत्पन्न बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रो. पीएस डोबाल, प्रो. नंदलाल, प्रो. मंजरी श्रीवास्तव, प्रो. आशीष कुमार सिंह, डॉ. अंशु सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.