कानपुर, जुलाई 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सरला द्विवेदी महाविद्यालय अकबरपुर में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संकाय कक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सरला द्विवेदी महाविद्यालय में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम राजकुमार पाण्डेय ने लक्ष्य के साथ निरंतरता को अति आवश्यक बनाना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि पवन सिंह ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित करने का मूलमंत्र दिया। शिक्षाविद डा. नरेन्द्र द्विवेदी ने लक्ष्य से सृजन सम्भव है का संस्मरण सुनाया कि विपरीत परिस्थितियों में भी सघर्ष जारी रखा, जो अनवरत जारी है। निदेशक प्रो. ओमनारायण ने छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों से शिक्षण में सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम में अध्यक्ष डा. उमेश चन्द...