Kanpur News: ट्रैक्टर-फार्च्यूनर भिड़ंत, कार का पहिया निकला तीन घायल
कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। किदवई नगर में विपरीत दिशा से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर और तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फार्च्यूनर के चालक साइड का पहिया निकलकर अलग हो गया जबकि ट्रैक्टर के दाहिने तरफ के दोनों टायर फट गए और रिम भी टेढ़े हो गए। हादसे में फार्च्यूनर सवार दो युवतियों समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद हैलट में भर्ती कराया। साथ ही क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को किनारे कराया। तब यातायात सुचारू रूप से चालू हो पाया। किदवई नगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि फार्च्यूनर बाबूपुरवा के बगाही भट्ठा निवासी रवि साहू के नाम पर पंजीकृत है। हादसे के समय बर्रा-आठ निवासी कनक वर्मा फार्च्यूनर चला रहा था। उसके साथ ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.