कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने सोमवार को कल्याणपुर ब्लाक के रेवरी का अड्डा, बंगाली कॉलोनी, पनका और भौती खेड़ा में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा ट्रैक्टर पर सवार होकर किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। सांगा ने ग्रामीणों से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सांगा ने अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए हैं कि जिन परिवारों के घर गिरे है उनका दो दिन के अंदर आंकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...