कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। आरपीएफ सेंट्रल ने ऑपरेशन मातृ शक्ति के तहत प्रसूता महिला एवं नवजात को डफऱिन अस्पताल पहुंचाया। महिला आम्रपाली के स्लीपर कोच में सफर कर रही थी। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि कंट्रोल की सूचना पर 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस के कोच एस-7 की बर्थ संख्या 7 पर यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने शिशु को जन्म दिया। सहायक उपनिरीक्षक श्री राजीव कुमार गौड़ एवं महिला कांस्टेबल सुश्री अलका विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंचकर महिला यात्री की सहायता की। प्रसूता काजल अपने पति दीपक के साथ लुधियाना से गोरखपुर की यात्रा कर रही थी। मौके पर मधुराज अस्पताल, कानपुर के चिकित्सक डॉ. रितेश एवं सीटीसी श्री नफीस अहमद भी उपस्थित थे। चिकित्सक द्वारा महिला को डफरिन महिला अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...