Kanpur News: ट्रेन चालक की सूझ-बूझ से युवक ट्रेन के नीचे आने से बचा
कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय मंडी क्रासिंग के पहले एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सीएचसी लाया गया, जहां पर उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज भेजा गया। झांसी से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन के चालक ने एक युवक को पटरियों से सटकर चलते देखा तो उसने ट्रेन का हार्न बजाकर युवक को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन जब ट्रेन चालक ने देखा कि युवक पर हार्न का कोई असर नहीं हो रहा है और वह अपनी धुन में चला जा रहा है तो ट्रेन चालक ने ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन रूकते-रूकते युवक के पास तक पहुंच गई और युवक खंभा नम्बर-1288/28 पर ट्रेन की चपेट में आ कर घायल हो गया। ट्रेन चालक की सूझ-बूझ से युवक ट्रेन के नीचे आने से तो बच गया, लेकिन ट्रेन के तेज झटके से नहीं बच पाया और घायल हो कर वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.