कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: शिवली,संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के कैरानी गांव की रहने वाली एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद शनिवार दोपहर बाद दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मैथा स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। स्टेशन से भेजे गए मेमो पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घरेलू विवाद और तनाव कैरानी गांव की रहने वाली बावन साल की रामबेटी पत्नी स्व. शिव प्रकाश घरेलू कलह के चलते तनाव में रह रही थी। शनिवार दोपहर में हुए विवाद के बाद वह गुस्से में घर से निकल गई थी। इसके बाद उसने मैथा स्टेशन के नजदीक अप लाइन में खंभा नंबर 1051/17-19 के बीच उसने कानपुर से इटावा की ओर जा रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो ...