कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दलेलपुर से आगे खंभा नम्बर 1291/ 15 ए के पास एक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दलेलनगर से आगे खंभा नम्बर 1291/15 ए के पास हारामऊ निवासी श्रीबाबू पाल 61 वर्ष पुत्र परशुराम की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्टेशन मास्टर विवेक पाण्डेय ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार ने निरीक्षण के बाद देवीपुर चौकी इंचार्ज अतेन्द्र कुमार को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...