Kanpur News: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से दुकान में लगी आग
कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। क्षेत्र के मझपटिया गांव में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घनी आबादी के बीच लगे ट्रांसफार्मरों से उठी चिंगारियों ने एक दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद से बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। मझपटिया गांव की आबादी के अंदर एक ही पोल पर तीन ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। बीती रात अचानक इन ट्रांसफार्मर से भयंकर चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते चिंगारियों ने पास में ही स्थित एक दुकान के ऊपर रखे टट्टर को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के ग्रामीणों ने आनन-फानन में एकजुट होकर पानी और बालू डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर आग बुझान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.