कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नवरात्र, दशहरा और दीपावली पर निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति की मॉनीटरिंग के लिए केस्को एमडी नेहा जैन ने शुक्रवार को सरसैय्याघाट और म्योर मिल सबस्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष अनुरक्षण माह के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। दोनों सबस्टेशनों में उन्होंने एएमआईएसपी योजना के तहत ट्रांसफार्मरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों और ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा के लिए फेंसिंग के काम को देखा और इसमें तेजी लाने के निर्देश इंजीनियरों को दिए। एमडी को कुछ वितरण ट्रांसफार्मरों के आसपास साफ-सफाई नहीं मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से अनुरक्षण कार्यों के लिए जरूरी सुधार समय से पूरा कराने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...