कानपुर, अक्टूबर 3 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। कर्नलगंज थाने में दर्ज रिपोर्ट में जमानत मिलने के बाद आरोपित पीड़िता ट्रांसजेंडर पर सोशल मीडिया के जरिए मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहा है। दो दिन में घर आकर मामला न निपटाने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़िता की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बकरमंडी निवासी ट्रांसजेंडर के मुताबिक, करीब दो महीने पहले कर्नलगंज थाने में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकार संरक्षण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट कराई थी। मामले में पुलिस ने शाकिब अली को गिरफ्तार किया था। बीते अगस्त को आरोपित को जमानत मिली, इसके बाद से मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने का सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष और भोलू नाम की एक इंस्टाग्राम आईडी से वॉयस कॉल और 'दो दिन में म...