कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रायपुर-मूसानगर मार्ग पर रेउना थाना क्षेत्र के रठिगांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक फैक्ट्री श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सचेंडी की एक फैक्ट्री से काम करने के बाद देर रात वापस घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देकर उसको गंभीर हालत में सीएचसी गजनेर भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर होकर मेडिकल कालेज लाते समय उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से कार सवार फैक्ट्री श्रमिक की मौतघटना का विवरण देवराहट थाना क्षेत्र के गौरी गांव का रहने वाला चौंतीस साल का गुड्डू उर्फ सर्वेश पुत्र कांशीराम सचेंडी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार रात में वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में रायपुर-गजनेर मार...