Kanpur News: ट्रक की चपेट में आने से स्कूल बस चालक की मौत
कानपुर, नवम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव क पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से शुक्रवार देर रात गौर निवासी स्कूल बस चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू की है। गौर निवासी 45 वर्षीय श्याम नंदन मिश्रा भोगनीपुर के एक स्कूल की बस चलाते थे। शुक्रवार को वह ड्यूटी करने के बाद घर आ रहे थे। गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उनकी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिससे पत्नी शुभी बदहवास हो गईं। जबकि मां निर्मला, पुत्र मयंक और पुत्री अन्वी का रो-रोकर बुरा हाल है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.