Kanpur News: ट्रक की चपेट में आए पांच साल के बच्चे की मौत
कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: सिकंदरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बुधौली गांव में शुक्रवार दोपहर बाद तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर सड़क किनारे खेल रहे पांच साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इससे वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुधौली गांव के रहने वाले अंशुल नट का पांच साल का पुत्र अंकुश शुक्रवार दोपहर बाद गांव के बच्चों के साथ सड़क किनारे स्थित आंबेडकर पार्क के पास खेल रहा था। रसधान से राजपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अंकुश की बुरी तरह कुचल कर मौत हो गई। इससे वहां कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां बाबू देवी बदहवास हो गई, जबकि दादी शारदा व भाई कुशल के अलावा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.