कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। खेल निदेशालय उप्र के निर्देश पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला ओपन टेबल टेनिस और तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 30 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला टेबल टेनिस के जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर तीन बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल शाम छह बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। वहीं, महिला तैराकी के जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर तीन बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल शाम पांच बजे से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ी चार और पांच नवंबर को रायबरेली में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...