कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: कानपुर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को नामित मांगपत्र विधायक महेश त्रिवेदी को सौंपा। कैशलेस चिकित्सा सुविधा, बीमा आदि के लिए सरकार को धन्यवाद देते हुए कैशलेस इलाज की सुविधा रिटायरमेंट के बाद भी देते रहने की मांग की। स्वजन के निधन पर अंतिम संस्कार के लिए 15 दिवस का विशेष अवकाश भी देने की मांग की। यहां मंडल संयोजक जितेंद्र यादव, मंडल सह संयोजक अंजना बाजपेई, जिला संयोजक सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रवक्ता अनुरुद्ध तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार, जिला आईटी सेल प्रभारी विशाल यादव, जिला सह संयोजक अनुभव अग्रवाल, बृजेन्द्र पांडे, गिरीश चंद्र मिश्रा, प्रत्यूष मिश्रा आदि रहे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: सेवानिवृत्ति के बाद भी कैशलेस चिकित्सा...