कानपुर, जुलाई 10 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता नगर निगम और कानपुर स्मार्ट सिटी के सहयोग से आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में संचालित ईडब्ल्यूएस स्पोर्ट्स प्रमोशन स्कॉलरशिप/सब्सिडी योजना के नौवें बैच के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 जुलाई कर दी गई है। इस बार योजना में पहली बार क्रिकेट को शामिल किया गया है। कुल 10 खेलों में 304 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिनमें क्रिकेट के लिए 44 सीटें निर्धारित हैं। टीएसएच प्रबंधन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन सूची समिति के अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...