कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: रूरा। आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। क्षेत्र में पकड़ मजबूत करने और अपनी दावेदारी को मजबूती से पेश करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के दावेदारों ने जमीन पर दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को रूरा कस्बे के प्रमुख सपा नेता नीरज सिंह गौर ने विशाल बाइक रैली के जरिए जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। टिकट की दावेदारी ठोकते हुए सपा नेता नीरज सिंह गौर के नेतृत्व में निकाली गई। इस बाइक रैली का शुभारंभ रूरा-शिवली रोड स्थित एक मैरिज गेस्ट हाउस से हुआ। सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ताओं और समर्थकों का काफिला अकबरपुर होते हुए बारा जोड़ की ओर बढ़ा। पूरी रैली के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रास्ते में जगह-जगह खड़े सपा समर्थकों और स्थानीय लोगों ने फूल-...