कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में बेकाबू हो रहा बुखार के साथ उल्टी, पेटदर्द व त्वचा रोग का प्रकोप बढ़ रहा है।बीमारी का प्रकोप देख झोलाछापों ने सक्रियता बढ़ा दी है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के मजरा डड़ी डेरा की बुखार पीड़ित एक और महिला की झोलाछाप के इलाज से हालत बिगड़ गई। अकबरपुर लाते समय उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जिले में बीमारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानलेवा बने बुखार के साथ डेंगू व मलेरिया भी पांव पसार रहा है। जांच की रफ्तार धीमी होने के बाद भी जहां अब तक मलेरिया के 56 मरीज मिल चुके हैं। यह भी पढ़ें- झोलाछाप के इलाज से बुखार पीड़ित वृद्धा की मौत वहीं डेंगू पीड़ितों की संख्या भी माह भर में 9 पहुंच गई है। बेकाबू हो ...