कानपुर, सितम्बर 19 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के जमरेही-नहोली मार्ग पर मंगटा गांव के सामने शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे झाड़ी में एक लावारिश नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात के रोने की आवाज सुनकर मौके पर चरवाहों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सीएचसी गजनेर में भर्ती कराया,यहां चिकित्सकों ने उसे स्वस्थ्य बताया है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मंगटा गांव के कुछ चरवाहे सड़क किनारे बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान बेटन शुक्ला के खेत के पास सड़क किनारे झाड़ी से उन्हें नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर चरवाहे रोशन अली झाड़ी के पास पहुंचने पर एक नवजात बच्ची रोती हुई मिली रोशन अली के शोर मचाने पर अन्य चरवाहे भी मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: खेत में मिठाई के झोले में मिला नवजात, रो...