Kanpur News: झाड़ियों से सिगल रोड हो गई शिवली रुरा की डबल लेन रोड
कानपुर, अगस्त 31 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। क्षेत्र के प्रमुख रूरा-शिवली मार्ग पर प्रशासन और संबंधित विभाग की उपेक्षा के चलते सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रूरा से लेकर गहलों तक सड़क के दोनों ओर उगी घनी और ऊंची झाड़ियों ने पूरी सड़क को अपने आगोश में ले लिया है। इस वजह से दो लेन डबल रोड का यह महत्व पूर्ण मार्ग अब सिकुड़कर किसी तंग सिंगल रोड जैसा नजर आने लगा है।
सड़क के हालात विभाग की लापरवाही के कारण सड़क की पटरियों पर उगे बबूल और कंटीली झाड़ियों की टहनियां मुख्य मार्ग तक आ पहुंची हैं। इसके चलते सामने या पीछे से आने वाले वाहनों को देखने में चालकों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आने या ओवरटेक करते समय दुर्घटना की आशंका हर पल बनी रहती है। जरा सी चूक होते ही वाहन इन कंटील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.