Kanpur News: झाड़ियों की सफाई नहीं, हादसे की वजह बनीं
कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर से संदलपुर मार्ग पर डबल लेन सड़क के दोनों किनारों पर उगी खरपतवार व झाड़ियों के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन झाड़ियों ने सड़क के दोनों तरफ के फुटपाथ को पूरी तरह से ढक लिया है। वहीं झाड़ियों की टहनियां अब मुख्य सड़क तक आ गई हैं जिससे अवागमन में परेशानियां हो रही है। मंगलपुर-संदलपुर डबल लेन का मुख्य मार्ग है यहां से बड़ी संख्या में हर दिन छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं वहीं पूरे दिन लोगों का आना-जाना रहता है। बरसात में सड़क के दोनों और खरपतवार व झाड़ियां फैली हैं जो सड़क के फुटपाथ को बंद कर चुकी हैं वहीं सड़क को ढक रही है जिससे लोगों को परेशानियां हो रही हैं। वहीं मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन साफ नहीं दिखाई देते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.