कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर। सिविल लाइंस स्थित बिलाबांग इंटरनेशनल हाई स्कूल में 61वीं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जोशुआ, एलिस, अथर्व और मायरा ने शह और मात के खेल में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया। प्रतियोगिता में अंडर-8, अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग में कुल 119 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। अंडर-15 वर्ग में छह राउंड, जबकि अन्य आयु वर्गों में पांच-पांच राउंड के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता अंडर-8 के बालक वर्ग में आईआईटी कैंपस स्कूल के जोशुआ एबिन मैथ्यू पहले और कल्याणपुर स्थित द चिंटल्स स्कूल के मरिनांक बागची दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शीलिंग हाउस स्कूल की एलिस गोस्वामी पहले और मनोरमा एजुकेशन सेंटर की स्वस्तिका मिश्रा दूसरे स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- याग्यिका ने जीती सेंट्रल कमांड चेस प्रति...