कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कल्याणपुर। इंदिरा नगर आश्रम पद्धति स्कूल के पास तमंचा लेकर खड़े दबंग को पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान कानपुर देहात के देवीपुर गांव निवासी रघुवीर पाल बताया, जो 2021 में हत्या व गैंगस्टर के मामले में शिवली थाने से जेल गया था। अभी चार दिन पहले 29 जून को ही जेल से छूटा रघुवीर कल्याणपुर में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में तमंचे के साथ घूम रहा था। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि आरोपी पेशेवर अपराधी है। जो कई आपराधिक मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...