कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता जेल में बंदियों ने दीपावली के दीये बनाए। शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिनव तिवारी ने जेल का औचक निरीक्षण किया तो उन्हें दीये दिखाए गए। सचिव ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि इन्हें बाहरी दुनिया में रह रहे लोगों तक पहुंचना चाहिए। इस पर जेल प्रशासन ने जानकारी दी कि 1 नवम्बर को दीयों का स्टॉल लगाया जाएगा।निरीक्षण के दौरान सचिव ने विचाराधीन, सजायाफ्ता और महिला बंदियों की बैरकों के साथ रसोई, कारागार अस्पताल और लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर भोजन, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। बंदियों ने खानपान और इलाज की व्यवस्था पर कोई शिकायत नहीं की।महिला बंदियों ने बताया कि उन्हें लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता...