कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर। सरकारी खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और प्रभावी बनाने की दिशा में जेम पोर्टल में किए गए नए संशोधनों को लेकर अधिकारियों और विक्रेताओं को जानकारी दी गई। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के तत्वावधान में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में कार्यशाला आयोजित कर जेम की नई व्यवस्थाओं और खरीद प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान समझाए गए। कार्यशाला में विशेषज्ञ निखिल राय ने जेम पोर्टल पर खरीद प्रक्रिया की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से स्प्लिट प्रोक्योरमेंट नहीं करने, बंच बिड और बीओक्यू बिड समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर खरीद करते समय निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- जेम पोर्टल पर...